शराबी देवर ने भाभी से की अश्लीलता,विरोध करने पर किया घायल
मोदीनगर। भोजपुर थानांतर्गत एक गांव में कामांध शराबी देवर ने नशु में धुत होकर भाभी से अश्लीलता की हद पार कर दी। विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपी देवर ने भाभी को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर नशेड़ी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
भोजपुर स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति गैर जनपद में नौकरी करता है। गांव में उसकी पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। बताया गया कि शुक्रवार शाम परिवार के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। महिला घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच उसका देवर शराब के नशे में बुरी तरह धुत होकर घर पंहुचा और महिला से छेडछाड शुरू कर सारी हदे पार करते हुए अश£ीलता करने लगा। विवाहिता ने उसे बहुत समझाया लेकिन नशे में बुरी तरह चूर आरोपी देवर नहीं माना। विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे डंडे से बुरी तरह मारा और घायल कर दिया। पीडि़ता जान बचाने के लिए किसी तरह घर से बाहर निकल आई और पडोसियों की मदद से पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं,थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार का कहना है कि महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
शराबी देवर ने भाभी से की अश्लीलता,विरोध करने पर किया घायल