बच्चों के विवाद में चले लाठी डंडे,आधा दर्जन गिरफ्तार
मोदीनगर। कोतवाली अंतर्गत गढी गदाना गांव में शुक्रवार रात बच्चों के खेल के दौरान दो पक्षों में संघर्ष हो गया। सूचना के बाद पंहुची पुलिस ने झगड़ रहे दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
नगर के गढी गदाना गांव में हरिकिशन जाटव के पड़ोस में एक अन्य परिवार रहता है। दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। बताया गया कि शुक्रवार रात हरिकिशन और पड़ोसी के बच्चों के बीच आपस में खेल के दौरन विवाद हो गया। बच्चों के विवाद की बात इतनी बढी की दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। जमकर विवाद हो गया। किसी ने झगड़े की सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उधर,एसएचओ देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि झगड़ रहे दोनों पक्षों से हरिकिशन,कर्ण,विक्की,अनिल,छोटे तथा विशाल को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में चालान काट दिया गया है।
बच्चों के विवाद में चले लाठी डंडे,आधा दर्जन गिरफ्तार